24.9 C
Neemrana
Wednesday, October 15, 2025
Homeखबरेंख़ास खबरप्याज के अच्छे भाव मिलने पर किसानों के चेहरे पर छाई खुशी

प्याज के अच्छे भाव मिलने पर किसानों के चेहरे पर छाई खुशी

Date:

Related stories

रैफल्स यूनिवर्सिटी नीमराना में धूमधाम से मनाया गया इंजीनियर दिवस

रैफल्स यूनिवर्सिटी नीमराना में हर वर्ष की भांति राष्ट्रीय...
spot_img

खैरथल-तिजारा। शहर की अनाज मंडी स्थित अस्थाई प्याज़ मंडी में इन दिनों आ रही प्याज़ की बम्पर आवक तथा किसानों को अच्छा भाव मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी की लहर छाई हुई है। खैरथल मंडी में किसानों को प्याज के कॉम्पिटेटिव मूल्य मिलने पर किसानों को प्याज लेकर दूर दराज नहीं जाना पड़ता जिससे उनका समय, परिश्रम तथा पैसे में भी बचत होती है। विदित रहे शुक्रवार को प्याज मंडी में 50 हजार से अधिक प्याज कट्टों की आवक हुई। खैरथल प्याज मंडी में हो रही आवक अलवर प्याज मंडी से भी अधिक है।

जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि देर रात से ही किसान अस्थाई प्याज मंडी में अपनी फसल को बेचने के लिए आ रहे तथा बीते कुछ दिनों में प्याज की अच्छी आवक होने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हुई है जिस पर संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक खैरथल की सहायता से व्यवस्थित तरीके से वाहनों के आगमन एवं जाम की समस्या से बचने हेतु एसएचओ एवं ब15 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया ताकि वाहनों के कारण शहर के अन्य आमजनों पर इसका प्रभाव न पड़े। उन्होंने बताया इससे पूर्व भी खैरथल मंडी में अस्थाई प्याज मंडी लगाई जा रही है जिससे खैरथल मंडी से बाहर लगी प्याज मंडी के कारण वर्षों से चली आ रही बाजार में जाम की समस्या से निजाद मिली।

मंडी सेक्रेटरी सुरेंद्र सैनी ने बताया कि कृषि उपज मण्डी समिति, खैरथल में प्याज मण्डी से पूर्व बस स्टैण्ड नगर पालिका के पीछे खैरथल में संचालित थी। जिसके कारण प्याज के व्यापारियों द्वारा नियमानुसार उपभोक्ता प्रभार मण्डी समिति कार्यालय में जमा नहीं कराया जाता था। अब वर्ष 2021-22 से प्याज का व्यवसाय मुख्य मण्डी यार्ड में रिक्त भूमि पर अस्थाई रूप से प्याज के व्यापारियो को स्थान उपलब्ध कराया जाकर किया जा रहा है। जिससे 1 प्रतिशत की दर से कृषक कल्याण शुल्क व्यापारियो से वसूल किया जा रहा है। जिससे गत तीन वर्षों में वर्ष 2021-22 राशि रु 15.38 लाख, वर्ष 2022-23 राशि रू 17.00 लाख, वर्ष 2023-24 राशि रु 71.00 लाख कृषक कल्याण शुल्क से आय प्राप्त हुई है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here