नीमराना । कस्बे के अम्बेडकर पार्क में देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 194 वीं जयंती मनाई गई। राजस्थान मेघवाल परिषद अलवर के नेतृत्व मे महिला ब्लॉक अध्यक्ष माया देवी की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सावित्रीबाई फूले के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित कर किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान मेघवाल परिषद के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र रेवाड़िया व ब्लॉक अध्यक्ष महावीर प्रसाद चरर्खिया रहे इस कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि राजस्थान महात्मा ज्योतिबा फूले विकास मंच के तहसील अध्यक्ष थावरमल सैनी, तालुका विधिक सेवा समिति की किरण सामरिया रही। वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा इन्होंने शिक्षा के प्रति अलग जगाकर घर-घर ढाणी ढ़ाणी जाकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े। इस मौके पर सुमन कुमारी,सुरेखा, पूनम कुमारी, शर्मिला, कविता सैनी, जानकी सावंत, पूजा मोरोडिया,सुशीला,ममता देवी पार्षद सुप्रिया,राजू सिंह सांमरिया एडवोकेट रामनिवास सामरिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सावित्रीबाई फूले की 194वीं जयंती मनाई
महिलाओं ने प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले को किया याद