23 अक्टूबर 2026, शुक्र

भिवाड़ी में जेप्टो के वेयरहाउस से करीब 150 किलो खाद्य पदार्थ और 50 किलो आटा मौके पर ही करवाया नष्ट. खाद्य सुरक्षा विभाग को कार्रवाई में मिली भारी अनियमितताएं.

भिवाड़ी में जेप्टो वेयरहाउस से करीब 150 किलो खाद्य पदार्थ और 50 किलो आटा मौके पर ही करवाया नष्ट.

खैरथल-तिजारा 23अक्टूबर ।जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भिवाड़ी में मैसर्स किराणा कार्ट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड (जेप्टो) खिजूरीवास रोड़ भिवाड़ी पर कार्रवाई की गई।
डॉ अरविंद गेट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के दिशा निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जेप्टो के वेयरहाउस से पांच सैंपल देसी घी (डेली गुड), सरसों का तेल (डेली गुड), सूजी (डेली गुड), रिफांइड सनफ्लावर ऑयल ( डेली गुड) व बेसन राजधानी ब्रांड के लिए गए।
हेमंत कुमार यादव नोडल अधिकारी खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि विभाग की टीम के निरीक्षण के दौरान मैसर्स जेप्टो वेयरहाउस में साफ सफाई की भारी कमी पाई गई। कोल्ड हाउस का निरीक्षण के दौरान शाकाहारी खाद्य पदार्थों के साथ नॉनवेज खाद्य पदार्थ चिकन फिश जैसी चीजों को रखा गया था जो की एफएसएसएआई अधिनियम 2006 के नियमों के बिलकुल खिलाफ है इस पर वेयरहाउस के कर्मचारियों को तुरंत पाबंद कर खाद्य पदार्थ को सही तरीके से रखने के लिए दिशा निर्देश दिए गए और प्रतिष्ठान के खिलाफ इंप्रूवमेंट नोटिस भी जारी किया गया।
निरीक्षण और कार्रवाई के दौरान काफी मात्रा में खाद्य पदार्थ खुला,एक्सपायरी डेट और बिना साफ सफाई के पाया गया।
जिस पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने करीब डेढ़ सौ किलो खाद्य पदार्थ जिसमें सफल मटर,चिकन फिश,दूध,आइसक्रीम और करीब 50 किलो आटा को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
कार्रवाई के दौरान खाद सुरक्षा विभाग की टीम में मनीषा शर्मा ,बबीता और सुरेंद्र मौजूद आदि मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed