नीमराना कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस के रूप में मनाई गई।कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित किए गए। जिसमें अमोपोई कोर्पोरेशन से नितेश राठी,एडवोकेट अजय कुमार एच आर हेड एम आर ग्रुप नीमराना द्वारा विद्यार्थियों को कक्षा 12 के बाद कैरियर सम्बन्धी जानकारी दी गई और सरकारी तथा निजी क्षेत्र में अनेक क्षेत्रो के बारे में जानकारी दी गई जहां विद्यार्थी अपना अच्छा भविष्य बना सकें l भारत के महान आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती हर साल 12 जनवरी को मनाई जाती है। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद का जीवन प्रेरणा का अद्भुत स्रोत है, जो युवाओं को सफलता के पथ पर आगे बढ़ने की सीख देता है। उनके विचार और भाषण आज भी मार्गदर्शक के रूप में हमारे सामने हैं। सांसारिक मोहमाया को त्यागकर, उन्होंने ईश्वर और ज्ञान की खोज में अपना जीवन समर्पित कर दिया।विद्यार्थियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन से सम्बंधित क्विज ,निम्बंध , और पोस्टर निर्माण किया गया। विद्यालय परिवार ने अतिथियों को बैज व माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा धन्यवाद देते हुए बताया की आपके द्वारा दिए गए कैरियर से सम्बंधित जानकारी अवश्य ही विद्यार्थियों के मार्गदर्शन का काम करेंगे।कार्यक्रम में पुष्पा यादव उप प्रधानाचार्य , नरेन्द्र यादव , व्याख्याता सुनील कुमार यादव , दयानंद यादव , प्रियंका , सीमा देवी , अरुणा यादव ,पूनम यादव , सुरेश गुर्जर , व.अ. रणवीर सिंह , प्रमिला , संतोष यादव , कपिल यादव , अध्यापक धर्मवीर , पूरण चंद , सावित्री बाई , रतन सिंह , सचिन महरिया , देशराज यादव , ओमप्रकाश सैनी , प्रियंका , मंजू , सरोज सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा l
युवा दिवस के रूप में मनाई विवेकानंद जयंती
युवा दिवस पर विद्यार्थियों को दिया कैरियर गाइडेंस