नीमराना। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा नीमराना का कोटपूतली बहरोड़ जिला उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में कर्तव्य बोध पखवाड़ा का शुभारंभ विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि मीडिया जगत के नवीन जेवरिया द्वारा पौधरोपण कर किया गया। बैठक में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान चलाने,सुभाष चन्द्र बोस एवं स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र के मूल्यों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मसिंह यादव,सरस्वती नीमराना ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र यादव,मंत्री ईश्वर यादव,कोषाध्यक्ष रामधन यादव,मंच संचालक रहे। इस दौरान सुरेश शर्मा,नरेन्द्र,प्रियंका,सीमा,संतोष,अरूणा,सुनील कुमार,सचिन महरिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।