खैरथल-तिजारा, 29 सितंबर। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
जिला कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत एफएचटीसी (Functional Household Tap Connection) की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी माह के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें अगली बैठक से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने जल जीवन मिशन के वित्तीय क्लोज की प्रक्रिया को भी समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सुजलाम भारत ऐप पर जियोटैगिंग का कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर लंबित विद्युत कनेक्शनों की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए, ताकि जल जीवन मिशन के कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके।
अधीक्षण अभियंता धर्मवीर सिहं ने बताया कि जल जीवन मिशन में स्वीकृत 548 ग्रामों में से 502 ग्रामो ( 127675 जल कनेक्शन) के कार्यादेश के तहत 92784 जल कनेक्शन जारी किये जा चुके है। स्वीकृत 548 ग्रामों में 502 ग्रामों के कार्यादेश जारी एवं शेष 46 ग्राम नॉन- फिजिबल/ शहरी होने से निविदा नहीं की जा सकती है। जारी कार्यादेशों में से 322 ग्रामों की योजनाओं 100 प्रतिशत जल कनेक्शन कर, 106 ग्रामो की योजना का हर घर प्रमाणपत्र प्राप्त किया जा चुका है।
जल जीवन मिशन के 353 ग्रामों का कार्य भौतिकरूप से पूर्ण कर 322 ग्राम हर घर जल रिपोर्ट एव 106 ग्राम हर घर जल प्रमाणित ऑनलाइन किये जा चुके है, 106 ग्रामो की योजना ग्राम पचायतों को हस्तानान्तरित किए गए। जिस पर जिला कलेक्टर ने प्रगति बढाने हेतू निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि अमृत 2.0 के अंतर्गत शहरी योजना टपूकड़ा एवं NCR परियोजना के अंतर्गत शहर खैरथल का कार्य प्रगति पर है। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

