15 अक्टूबर 2026, गुरु

रैफल्स विश्वविद्यालय में POSH अधिनियम, 2013 के प्रावधानों पर हुआ जागरूकता व्याख्यान

नीमराना, 13 अक्टूबर 2026। नीमराना के रैफल्स लॉ स्कूल द्वारा विश्वविद्यालय के सभागार में “कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम (POSH): कानूनी प्रावधान, अधिकार एवं शिकायत निवारण तंत्र” विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मनिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर की सहायक प्राध्यापक डॉ. स्वाति बेनीवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न
(रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षित, गरिमापूर्ण एवं समावेशी वातावरण सुनिश्चित करने में इस अधिनियम की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।
व्याख्यान के दौरान महिलाओं के कानूनी अधिकारों, नियोक्ताओं एवं शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारियों तथा यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के निवारण में आंतरिक समितियों की भूमिका पर चर्चा की गई। साथ ही, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए जागरूकता, संवेदनशीलता और संस्थागत जवाबदेही के महत्त्व को रेखांकित किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) राजेंद्र सिंह सांगवान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने समाज में महिलाओं की स्थिति पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति गरिमा,समानता और सम्मान का भाव रखना आवश्यक है। उन्होंने इन मूल्यों को व्यक्तिगत आचरण के साथ-साथ संस्थागत कार्यप्रणाली में भी अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) संजय सक्सेना,स्कूल ऑफ लॉ के डीन प्रो. (डॉ.) अनिरुद्ध राम,विभिन्न स्कूलों के डीन,विभागाध्यक्ष एवं प्राचार्य,संकाय सदस्य, प्रशासनिक, तकनीकी एवं सहायक कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर अतिथि व्याख्यान की सह-संयोजक सुश्री शुभा माथुर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों,मुख्य वक्ता, विश्वविद्यालय प्रशासन,संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके योगदान की सराहना की।
इस अतिथि व्याख्यान ने कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण के निर्माण के लिए कानूनी जागरूकता, लैंगिक संवेदनशीलता और सामूहिक जिम्मेदारी के महत्त्व को पुनः स्थापित किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed